पहेलियां

स्वयं को सकारात्मक रूप से व्यस्त रखने के लिए क्रासवर्ड (वर्ग-पहेली ) समाचार पत्रों में प्रकाशित होने वाला एक नियमित फीचर है, तथा पहेलियों से आप घंटों व्यस्त रह सकते हैं, यह बहुत अधिक रुचिकर लग सकती है।  आपको क्रासवर्ड का हल खोजने में सहायता के लिए एक खास वेबसाइट http://www.oneacross.com/crosswords/ है।

यदि आपके पास अंकों संबंधी कौशल है तो समाचार पत्रों में दैनिक रुप से आमोद प्रमोद सेक्शन में सुडोको गेम आती है। विकीपीडिया के अनुसार, सुडोको (जापानी भाषा में सुडोको का अर्थ एकल संख्या होता है) एक तर्क आधारित संख्या स्थापन पहेली है। इसका उद्देश्य 9×9 ग्रिड को भरना होता है ताकि प्रत्येक कालम, प्रत्येक पंक्ति, तथा प्रत्येक 3×3 बाक्स (उन्हें ब्लाक्स अथवा रीजन भी कहा जाता है) में 1 से 9 तक के अंक ही एक ही बार लिखें जाएं। पहेली के निर्धारणकर्ता द्वारा आंशिक रुप से पूरा किया गया ग्रिड उपलब्ध कराया जाता है। इस खेल के संबंध में अधिक जानकारी, नियम तथा साथ ही दैनिक पहेली भी http://sosudoku.com/ will give you more idea on the game, पर उपलब्ध है, ताकि आप व्यस्त रह सकें।

यदि शब्द और संख्याओं में आप को रुचि नहीं है तो अगली बार एक बुक स्टोर में जाएं तथा एक सस्ता का रुबिक क्यूब खरीद लें। खास क्यूब में, प्रत्येक पक्ष को छह ठोस रंगों में से एक रंग के प्रत्येक नौ स्टिकर्स से कवर किया जाता है। एक धुरी संबंधित व्यवस्था से प्रत्येक पक्ष को घुमाना संभव बनाया जाता है, जिससे रंग घुलमिल जाते हैं। जब पहेली को हल कर लिया जाता है, तो क्यूब का प्रत्येक पक्ष एक ही ठोस रंग का हो जाता है। विकीपीडिया http://en.wikipedia.org/wiki/Rubik’s_cube पर रुबिक क्यूब में परमुदेशन (क्रमचयों) के बारे में और अधिक जानकारी उपलब्ध है जबकि http://www.puzzlesolver.com/puzzle.php?id=29 पर आपको कदम दर कदम इसे हल करने की विधि दी गई है।

बोर्ड गेम

older people playing chess

यदि आपके साथ कोई संगी साथी है, चाहे यह पार्टनर, मित्र, पड़ोसी, नौकर, अथवा पोता/पोती या नाती आदि जो कि इच्छुक हो, तो लूडो, कैरम, शतरंज, चीनी चैकर्स तथा ताश का भी मजा लिया जा सकता है। यदि आप कोई समय निर्धारित करते हैं तथा दूसरे व्यक्ति की ओर से इसके संबंध में प्रतिबद्धता हो और वह भी विशेषरुप से तब जब वह कहीं अन्यत्र व्यस्त हो, तो यह बहुत ही अच्छा रहेगा, ताकि आपको इसे खेलने की उत्सुकता बनी रही।

Mail To : डा. शुभा सोनेजा->shubhasoneja@hotmail.com