Walkers & Canes

ऑफसेट शाफ्ट के साथ समायोजनीय 4-प्वाइंट बेस छड़ियां

यह ऑफसेट, वजन में हल्की, समायोजनीय ऊंचाई वाली छड़ियां 4’10” से 6’5″ कद के व्यक्तियों के लिए उपयुक्त रहती हैं तथा इसके लक्षणों में एक आरामदायक, न फिसलने वाली, हथेली की थकान को कम करने के लिए फोम युक्त पकड़ शामिल है। ऑफसेट क र्वड शाफ्ट से निम्न गुरुत्वाकर्षण केन्द्र उपलब्ध होता है तथा अधिक संतुलन और स्थिरता के लिए व्यक्ति का वजन छड़ी के आधार पर केन्द्रित होता है। ड्राप डाउन मेनू में उपलब्ध विकल्पों का प्रयोग चार-प्वाइंट आधार वाली छड़ी, जिसे आप पसंद करते हैं, को चुनने के लिए करें। क्रोम में उपलब्ध मानक क्वाड छड़ी का 5″ चौड़े x 7″ लम्बा आधार होता है। लम्बी क्वाड केन 7″ चौड़ाई x 11″ लम्बे आधार के साथ क्रोम अथवा काले रंग में उपलब्ध है। छड़ी की ऊंचाई को 1″ के अंतर से 29″ से 38″ के बीच में समायोजित किया जा सकता है। यह मजूबत एनोडाइज्ड एल्यूमिनियम ट्यूबिंग से तैयार की जाती है।

समायोजनीय सहज देखभाल छड़ियां

मितव्ययी, वजन में हल्की, सिंगल प्लाइंट, एनोडाइज्ड एल्यूमिनियम छड़ियां स्थिर तथा सुरक्षित सुपोर्ट प्रदान करती हैं। 30″ से 38″ के बीच ऊंचाई को तय करने के लिए इनमें एक सरल पुश बटन लगा रहता है ताकि स्थिरता बनाए रखने में सहायता के लिए यह संतुलित भी होती हैं। दोनो प्रकार की छड़ियों में न फिसलने वाला रबड़ का पैर शामिल है। स्ट्रैट लैग अथवा ऑफसेट मॉडल को चुनने के लिए ड्राप डाउन मेनू में से विकल्पों को चुन सकते हैं।

छड़ी अथवा वॉकर आईस पिक्स क्लीट्स

संलग्न मल्टी प्रोंग्ड क्लीट्स से बर्फीले क्षेत्रों में फिसलने से रोकने में सहायता मिलती है। आईस पिक्स से विश्वास सृजन तथा ठण्डे मौसम में भी एक्सरसाइज में सहायता में प्रोत्साहन मिलता है। मानक मॉडल पर लगाए गए स्टील टिप्स को जब प्रयोग में नहीं लाया जाता तो इन्हे मोड़ा जा सकता है। रिट्रेक्टेबल शैली के टिप्स का जब प्रयोग नहीं किया जाता है तो इन्हे रबड़ के मजूबत आधार में सुरक्षित रुप से सहेजा जा सकता है।

फोल्डिंग वॉकर- एडल्ट अथवा जूनियर आकार में उपलब्ध तथा 3`` पहिये, 5`` पहिये अथवा बिना पहियों के विकल्प में उपलब्ध

दोहरे फोल्ड होने वाली व्यवस्था के कारण आप प्रत्येक साइड को सरलता से लाने ले जाने तथा भण्डारण के लिए 4″ गहराई तक फोल्ड किया जा सकता है। इसका वजन केवल 6 पाउंड होता है, इस लिए इसका रख रखाव तथा प्रयोग करना सरल होता है। इसमें परिरेखित हस्त पकड़, दोहरा स्टील क्रास ब्रेसिस, तथा अधिकतम सुदृढ़ता के लिए 1″ सम्पीड़ित एल्यूमिनियम ट्यूबिंग शामिल है। हस्त पकड़ पर 18″ चौड़ाई, तथा आधार 24″ चौड़ा x 17″ गहराई होती है। सुदृढ़ ठोस ब्रास डिटेन्ट बटनों के साथ आठ समायोजनीय छिद्रों के कारण टूट फूट से बचाव संभव होता है। 5’3″ से 6’3″ कद वाले व्यक्तियों के लिए एडल्ट साइज 32″ से 39″ तक समायोजित हो जाता है। 4’6″ से 5’4″ कद के व्यक्तियों के लिए जूनियर साइज 27″ से 34″ के बीच में समायोजित हो जाता है। इस पर न फिसलने वाला रबड़ का पैर लगा रहता है। भार क्षमता 300 पाउंड होती है।

चार पहिये वाला मितव्ययी रोलिंग वाकर

सस्ते 4 पहिये वाला वाकर को परिवहन के लिए आसानी से फोल्ड किया जा सकता है, तथा फ्रंट स्वाईवल पहियों के साथ 5″ ड्यूल रियर पहिये लगे हुए होते हैं। इसमें सबसे हल्का, लेकिन मजबूत रोलिंग वाकर फ्रेम लगा हुआ है तथा यह वजन सक्रिय ब्रेक प्रणाली के साथ उपलब्ध है- तथा यह उन लोगों के लिए सर्वोत्तम है जिनकी पकड़ सीमित है तथा हैंड ब्रेक्स नहीं लगा सकते हैं। सम्पूर्ण आकार 21″ चौड़ा x 23″ ऊंचा है, तथा 5’2″ से 6’2″ तक के कद वाले व्यक्तियों के लिए हैंडल की ऊंचाई 31″ से 36″ तक समायोजित हो सकती है। 14″ चौड़ी x 10″ गहरी टोकरी शामिल है तथा अगले हिस्से में लगी रहती है। 13″ x 13″ सीट पर आराम के लिए रुक सकते हैं जिसके साथ पैड युक्त बैकरेस्ट भी लगी है। भार क्षमता 225 पाउंड है।

चार पहिये वाला कहीं भी जाएं रोलिंग वाकर

यह बहुत ही लम्बे समय तक बना रहने वाला, वजन में हल्का एल्यूमिनियम फ्रेम तथा एर्गोनोमिक हस्त पकड़ के साथ सरल स्पर्श लॉकिंग लूप ब्रेक्स से युक्त वॉकर है। बड़े 8″ पहियों (फ्रंट व्हील स्वाईवल) से युक्त होने के कारण भिन्न भिन्न वाकिंग सतहों पर तथा किनारों पर चलना छोटे पहियों की तुलना में और अधिक सरल बना देता है। अन्य मानक लक्षणों में पूर्णतया पैड युक्त सीट तथा बैक रेस्ट की उपलब्धता है जिससे जब ब्रेक की आवश्यकता हो तो बैठने की सुविधा उपलब्ध हो जाती है। एक छिपा हुआ पाउच, तथा सीट के नीचे नाईलोन के कैनवास से निर्मित स्टोरेज सुविधा, जिसमें एक मुख्य भाग बना हुआ है, तथा व्यक्तिगत वस्तुओं को रखने पर न देखा जा सके इसके लिए, दो हिस्सों में विभाजित कम्पार्टमैन्ट भी बने हुए हैं। हैंडल की ऊंचाई 33″ से 39″ तक समायोजित हो जाती है तथा कुल मिलाकर चौड़ाई 26″ है तथा भार क्षमता 250 पाउंड है।

हैवी ड्यूटी फोल्डिंग वॉकर

हैवी ड्यूटी वाकर से अधिक भार क्षमता तथा उच्चतम समायोजन प्राप्त होता है जो कि लम्बे तथा भारी व्यक्तियों के लिए सर्वश्रेष्ठ रहता है। यह वजन में हलका फ्रेम है, लेकिन फिर भी 500 पाउंड वजन को वहन कर सकता है। 5’2″ से 6’8″ लम्बे व्यक्तियों के लिए 32″ से 41″ तक का समायोजन संभव है। कुल मिलाकर चौड़ाई 24″ है।

टैरी क्लॉथ हैंडल कवर्स

पर्याप्त रुप से पैड युक्त यह कवर कठोर वाकर हैंडलों को सुविधाजनक बनाते हैं। नरम टैरी क्लॉथ आद्रता को दूर करते हैं। आसानी से अटैच हो जाता है।

वाकर/ व्हीलचेयर मल्टी-पॉकेटयुक्त बैग

9 1/2″ x 13″ आकार के लम्बे समय तक चलने वाले नीले डेनिम बैग

वाकर टोकरियां

यह प्लास्टिक की परत चढ़ी तारों वाली टोकरियां दो आकारों में उपलब्ध हैं तथा किसी भी वॉकर के साथ आसानी से अटैच हो जाती हैं। दोनों के भीतर प्लास्टिक ट्रे लगी रहती है ताकि इनमें छोटी छोटी वस्तुएं बाहर नहीं निकलती हैं। तंग टोकरी (तस्वीर) अनेक बड़ी टोकरियों से कम जटिल है, तथा वैल्क्रो फ्रेम के साथ वाकर फ्रेम के अंदर तथा बाहर अटैच की जा सकती है। इसका आकार 16″चौड़ा x 6″गहरा x 7″उंचा होता है। साथ ही मानक टोकरी भी उपलब्ध है जिसमें आकार में बड़ी वस्तुएं सहेजी जा सकती हैं। इसका आकार 18″चौड़ाx 7गहरा” x 7ऊंचा ” होता है तथा सुरक्षित विनायल की परत लगे वायर हुक्स के साथ वॉकर के बाहर अटैच हो जाती है।

वॉकर कैडी

छोटी मोटी वस्तुओं को नजदीक रखा जा सकता है। इसके साथ 12 आउंस का स्पिल-प्रूफ पेय मग साथ में आता है। किसी भी अगले अथवा साइड में लगी सीधी क्रास बार के साथ सरलता से अटैच हो जाती है। इसका आकार 12″ x 3 1/2″ x 7″ है तथा यह डिशवाटर सुरक्षित है।

वॉकर फीट रिड्यूस ड्रैग

इन ग्लाइडर फीट को किसी भी मानक आकार के वॉकर ओवर रबड़ फीट कैप्स के साथ अटैच करें। अगले फीट पर लगाएं अथवा सभी चारों फीट् पर, अथवा जब अगले पहियों के साथ पिछले फीट पर प्रयोग में लाया जाता है तो इससे ड्रैग को कम करने में सहायता मिलती है तथा चलने वाला आसानी से अधिकांश आंतरिक तथा बाहरी सतह संबंधी स्थितियों में चल फिर सकता है। चमक दार रंग के होते हैं, इनसे गहराई का आकलन करने में भी सहायता प्राप्त होती है।

वॉकर पाउच-क्विल्ड

बहु उपयोगी, स्टाईलिश पाउच जिसका आकार 13 3/4″ x 15 3/4″ है तथा इसके साथ 10″ गहरा पॉकेट्स होते हैं। इसको मशीन में धोया जा सकता है। कपड़े का डिजाइन अलग अलग हो सकता है।

बिस्तर छड़ी

बिस्तर में जाने तथा उससे निकलने के लिए बिस्तर छड़ी एक स्थिर सहायता उपलब्ध कराती है। जब किसी व्यक्ति द्वारा खड़ा होने अथवा बैठने का कार्य किया जाता है तो यह उस व्यक्ति को संतुलन बनाए रखने में सहायता उपलब्ध करा कर यह कार्य किया जाता है। यह उत्पाद संतुलन बनाए रखने संबंधी समस्याओं से ग्रसित अथवा सचलता सीमाओं से पीड़ित व्यक्तियों के लिए सर्वोत्तम होता है। बिस्तर छड़ी का आधार लकड़ी का होता है जो सरल फिटिंग के लिए दो मैट्रेसिस तथा बॉक्स स्प्रिंग्स में फिट हो जाता है। इसके बात मैट्रेसिस की लम्बाई और ऊंचाई के अनुसार हैंडल को समायोजित किया जा सकता है, तथा अतिरिक्त स्थिरता और सुरक्षा के लिए सुरक्षा पट्टियां बिस्तर के फ्रेम से जुड़ जाती हैं! इसकी पकड़ कुशन की होती है। हैंडल की ऊंचाई को समायोजित तथा रिवर्स किया जा सकता है। इसमें सुरक्षा पट्टियां शामिल होती हैं।

बिल्ट इन ट्रे के साथ अल्टीमेट बैड रेल

अल्टीमेट बैड रेल के तथा ट्रे के साथ बिस्तर में जाना तथा निकलना बहुत अधिक सरल हो जाता है। रेल उपयोगकर्ता के रास्ते से दूर रहती है तथा जिससे बिस्तर से निकलने के लिए हैंड रेल उपलब्ध हो जाती है। दोहरी स्थिति बैडसाइड ट्रे को बिस्तर की तरफ लाया तथा उससे दूर किया जा सकता है। बिस्तर के दोनो तरफ रिवर्सेबल लगाया जा सकता है। सुरक्षा पट्टी से आधार को बैड फ्रेम के साथ कसा जा सकता है। क्लोज्ड सैल फोम ग्रिप को सरलता से साफ किया जा सकता है। इसमें पाउडर कोट फिनिश के साथ गुणवत्ता युक्त स्टील के हिस्से पुर्जे लगाए जाते हैं। किसी प्रकार की असेम्बली की आवश्यकता नहीं होती है- यह अपने आप ही बाक्स में से निकल आती है तथा बिस्तर पर लगाने के लिए तैयार होती है। रेल को किसी भी घर या अस्पताल में रखे बिस्तर के साथ अटैच किया जा सकता है तथा इसमें सुरक्षा पट्टी शामिल होती है।

चलने फिरने में लाचार व्यक्तियों के लिए स्टैन्डिंग-सीटिंग टर्नटेबल

पिवट डिस्क को घुमाने से स्टैन्डिंग अथवा ट्रांसफर होना सरल और सुरक्षित हो जाता है। लोचपूर्ण डिजाइन से वरिष्ठ व्यक्ति अथवा चलने फिरने में लाचार व्यक्ति उपकरण पर बैठ सकते हैं तथा बैड या कुर्सी को खोल सकते हैं। कार की सीट पर बैठने अथवा उतरने के लिए उपयोगी होती है। इसका बहुत ही निम्न प्रोफाइल होता है। निचले सिरे पर रबड़ की डिस्क से न फिसलने वाली सतह उपलब्ध होती है जबकि शीर्ष पर लगी प्लास्टिक डिस्क फैब्रिक सेन्टर के प्रति स्लाईड हो जाती है। टर्निंग डिस्क से निर्बाध, नियंत्रित गति प्राप्त होती है तथा उपयोगकर्ता सुरक्षित महसूस करता है।