ई जैड समायोजन के साथ बैड रेल

ई जैड एडजस्ट बैड रेल किसी भी आकार के बैड के दोनो तरफ अटैच की जा सकती है। इसकी समायोजनीय लम्बाई के कारण इसे बिस्तर से गिरने से रोकने के लिए बैड रेल तथा बिस्तर में जाने तथा उससे निकलने में सहायतार्थ हैंडरेल दोनो प्रकार से प्रयोग में लाया जा सकता है। बिस्तर में रहते हुए इसे किसी भी समय तीन चौड़ाईयों अर्थात 26″, 34″ अथवा 42″ में बटन को क्लिक करके समायोजित किया जा सकता है। तथा मार्ग में बाधा उत्पन्न न हो अथवा चादर आदि को बदलते समय इसे फोल्ड भी किया जा सकता है। दोहरी-सुरक्षा पट्टी से रेल को बैड फ्रेम के साथ सुरक्षित रुप से बांधा जा सकता है। रेल की ऊंचाई मैट्रेस के आधार से 23″ होती है। यह 300 पाउंड तक के भार को सह सकती है।

नॉन-स्लिप ग्रिप मैट

नॉन-स्लिप ग्रिप मैट रबड़युक्त सामग्री से तैयार की जाती है तथा एक विस्तृत, सुरक्षित ग्रिप और आप इसके उपर कुछ भी रखें उसके लिए एक स्थिर सतह उपलब्ध कराती है। इसे अपने शौक पूरे करने तथा शिल्प आदि कार्यों, खाना खाने, अथवा टूटने आदि पदार्थों को स्टोर/प्रदर्शित करने के लिए इसका प्रयोग करें; अब दुर्घटनावश होने वाले टिप्स, बिखराव तथा टूट-फूट नहीं होगी। पैंसिलें, पैन, खाने के बर्तन तथा अन्य गोलाकार वस्तुएं अब नीचे नहीं गिरेंगी। भरे हुए गिलासों तथा कपों के गिरने की कम संभावना है। मैट पर रखा गया कोई भी सामान वहीं पर उस समय तक बना रहता है जब तक कि आप उसे नहीं हटाते हैं! इसे टेबलटॉप्स, ड्रेसर्स तथा वैनिटीज पर प्रयोग में लाएं, इसे सम्पूर्ण प्रयोग में लाएं अथवा इसे अपनी आवश्यकता के अनुसार टुकड़ों में काट लें। प्रत्येक रोल 15 इंच लम्बा तथा एक फुट चौड़ा होता है।